'जिंदगी बहुत बेरहम है', अर्जुन ने मां को किया याद, पोस्ट देखकर ट्रोलर्स भी पिघल गए

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी स्वर्गीय मां की बर्थ एनिवर्सरी पर एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया। पोस्ट देखकर उनको ट्रोल करने वाले लोगों का भी दिल भर आया।

'जिंदगी बहुत बेरहम है', अर्जुन ने मां को किया याद, पोस्ट देखकर ट्रोलर्स भी पिघल गए

जिंदगी कभी-कभी इतनी चुपचाप भारी हो जाती है कि इंसान मुस्कुराते हुए भी अंदर से टूट रहा होता है। बाहर से चमक-दमक, नाम और शोहरत दिखती है, लेकिन अंदर एक ऐसा खालीपन होता है जिसे कोई देख नहीं पाता। कुछ ऐसा ही दर्द हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने दिल से निकालकर दुनिया के सामने रखा।

मां की याद में इमोशनल हुए 

मंगलवार को अपनी मां मोना कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया — लेकिन ये कोई आम पोस्ट नहीं थी। यह एक बेटे का अपनी मां से की गई बेहद ही इमोशनल बात थी 

अर्जुन ने माना कि हाल के दिनों में उनकी जिंदगी आसान नहीं रही। लगातार आलोचना, ट्रोलिंग और नाकामियों ने उन्हें थका दिया है। लेकिन ऐसे अंधेरे वक्त में अर्जुन को अपनी मां की सीख याद आती है।

अर्जुन कपूर ने लिखा 

“जिंदगी बहुत बेरहम हो गई है, लेकिन मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं। यह सब मैंने आपसे सीखा है मां — कि मुश्किलों से डरना नहीं, बल्कि उन्हें हौसला, गरिमा और सेल्फ रिस्पेक्ट के साथ झेलना है।”

अर्जुन ने आगे लिखा, “हम साथ में इसे पार करेंगे — आप और मैं।”

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


दुनिया में नहीं हैं अर्जुन की मां 

ये लाइन सिर्फ याद नहीं थी, ये भरोसा था। एक ऐसा भरोसा जो बताता है कि मां भले ही इस दुनिया में न हों, लेकिन उनकी सीख हर कदम पर साथ चलती है। बता दें की अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर की 2012 में 48 साल की उम्र में डेथ हो गई थी। कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर ने उन्हें अर्जुन और अंशुला से छीन लिया। 

पोस्ट देखकर पिघल गए ट्रोलर्स 

अर्जुन के इस पोस्ट ने ट्रोलर्स को भी इमोशनल कर दिया। किसी ने लिखा, “आपकी मां आप पर गर्व करती होंगी।” तो किसी ने कहा की अब कभी अर्जुन को ट्रोल नहीं करेंगे। 

लगातार क्रिटिसिजम झेल रहे हैं अर्जुन 

अर्जुन कपूर एक ऐसे एक्टर हैं जो सोशल मिडिया में मीम्स का सेंटर बन चुके हैं अक्सर ही लोग उन्हें कमेंट सेक्शन पर फिजूल की बातों पर ट्रोल करना शुरू कर कर देते हैं... ये एक ट्रेंड जैसा बन चुका है. कभी कभी तो ट्रोलर्स हद भी पार कर देते हैं और मजा लेने वाले सोशल मिडिया यूजर्स उनके कमेंट सेक्शन पाए जाकर जमकर मजा लेते हैं और खूब क्रिटिसाइज करते हैं यही वजह है की अर्जुन का दर्द पहली बार इस तरह छलका है। 

मालूम हो की क्रिटिसाइज करने वाले और दूसरो को बुरा बोलने वालो को जरा भी अंदाजा नहीं होता की सामने वाले शख्स पर क्या असर पड़ रहा होगा पर सच तो ये है की जब इंसान बार-बार फेल होता है और उसे जमकर क्रिटिसिजम झेलना पड़ता है तो वो सिर्फ करियर खराब नाही करती बल्कि वो इंसान का सुकून, कॉन्फिडेंस और मेन्टल पीस भी छीन लेती है।