मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी: कहा- जोश, उत्साह में हुई गलती

एमपी के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने अपनी विवादित टिप्पणी के लिए एक बार फिर सफाई पेश करते हुए माफी मांगी है।

मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी: कहा- जोश, उत्साह में हुई गलती

इंदौर: एमपी के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने अपनी विवादित टिप्पणी के लिए एक बार फिर सफाई पेश करते हुए माफी मांगी है। मंत्री शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मीडिया ब्रीफ की चर्चा में रहीं भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद देशभर में उनकी टिप्पणी का विरोध हुआ था। वहीं विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। मंत्री विजय शाह एक बार नहीं बल्कि अब तक बार माफी मांग चुके हैं,अब इंदौर में उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनका इरादा किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना और किसी समुदाय विशेष को ठेस पहुंचाना नहीं था।

इंदौर में मंत्री विजय शाह ने अपने बयान में कहा, मेरा किसी महिला अधिकारी भारतीय सेना और समाज के किसी वर्ग का अपमान करने की इरादा नहीं था। यह शब्द देशभक्ति के जोश, उत्सव और जज्बे में निकल गए थे। एक गलती के पीछे के भाव को समझा जाए जैसे कि सब जानते हैं मेरा कोई दुर्भाग्यपूर्ण नहीं था। मैंने कई बार दिल से माफी मांगी और आज भी मांग रहा हूं, मेरी इस छोटी सी गलती से इतना विवाद होना मेरे लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है मुझे यकीन है कि मेरी भावनाओं को सही संदर्भ में समझ जाएगा।

मंत्री शाह ने कहा, उन्होंने हमेशा भारतीय सेवा का सर्वोच्च सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे। मंत्री शाह ने माना कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा, संवेदनशीलता बहुत जरूरी है इस घटना पर उन्होंने गहराई से विचार किया, सबक सिखा और जिम्मेदारी लेते हुए वादा किया है कि भविष्य में शब्दों का सही चयन करेंगे और अधिक सावधानी बरतते हुए बात करेंगे। ताकि ऐसी गलती दोबारा ना हो। उन्होंने नागरिक से, भारतीय सेना और उससे जुड़े हर व्यक्ति से दिल से माफी मांगी है।

आपको बता दें कि मंत्री विजय शाह का बयान ऐसे समय में आया है जब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी आ चुकी है।