हिंदू युवती से मारपीट मामले में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का सख्त बयान, मदरसों की जांच के निर्देश
भोपाल के कल्पना नगर में हिंदू युवती से मारपीट के मामले को लेकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री सारंग ने कहा कि “मदरसों की आड़ में अगर कोई भी गलत काम करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भोपाल के कल्पना नगर में हिंदू युवती से मारपीट के मामले को लेकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री सारंग ने कहा कि “मदरसों की आड़ में अगर कोई भी गलत काम करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि “मदरसों में इस तरह के लोग क्यों इकट्ठा हो रहे हैं, यह गंभीर जांच का विषय है।” उन्होंने सभी मदरसों की जांच की मांग करते हुए कहा कि अवैध मदरसों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही पुलिस को इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के बयान पर हमला
पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सारंग ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “विपक्ष के नेताओं के बयान उनकी शर्मनाक और विकृत मानसिकता को दर्शाते हैं।”
मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने फूल सिंह बरैया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और इंदौर में उनके साथ सार्वजनिक रूप से घूमते नजर आए। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता हसन पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सारंग ने कहा कि “कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सनातन विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रजापति ने धर्माचार्य की माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और अब प्रियंका गांधी तक बयान दे रही हैं। मंत्री ने कहा कि महिलाओं और सनातन का अपमान करना विपक्ष की आदत बन गई है।
जीतू पटवारी के बयान पर भी प्रतिक्रिया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर मंत्री सारंग ने कहा कि “जो भी गौकशी करेगा, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।” उन्होंने दो टूक कहा कि दोषी कोई भी हो—चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो—उस पर कार्रवाई होगी।
मंत्री ने चेतावनी दी कि गौकशी करने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। दोषी अधिकारी, कर्मचारी या व्यापारी—कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
मंत्री सारंग के इस बयान से साफ है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था, धार्मिक भावनाओं और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने के मूड में है।
shivendra 
