Share Market: बजट के बाद शेयर बाजार में गिरावट
बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज़ गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की मुख्य वजह सरकार द्वारा सिक्योरिटीज़ ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी मानी जा रही है।
बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 पर, जबकि निफ्टी 550 अंक गिरकर 24,800 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में गिरावट की वजह केंद्र सरकार की सिक्योरिटीज़ ट्रांजैक्शन टैक्स में बदलाव है। सरकार ने STT को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया है, जिससे शेयर बाजार में गिरावट हो रही है।
Current Sensex: 82,269.78
— Sensex India (@bse_sensex) January 30, 2026

फ़िलहाल सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर गिरावट में हैं, वहीं निफ्टी के भी 35 से ज़्यादा शेयर लॉस में ट्रेड कर रहे हैं। आज मेटल, मीडिया, FMCG, IT, रियल्टी समेत लगभग सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट है।
बजट-2026: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में लगातार 9वां बजट पेश किया। इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि, 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे और कैंसर की 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार एक अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून लागू करेगी। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। और इससे आयकर भरना आसान होगा...पूरी खबर पढ़ें

