गाजियाबाद: ऑनलाइन गेम ने ली 3 नाबालिग सगी बहनों की जान, 9वीं मंजिल से कूदीं

यूपी के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

गाजियाबाद: ऑनलाइन गेम ने ली 3 नाबालिग सगी बहनों की जान, 9वीं मंजिल से कूदीं

यूपी के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार थीं। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने तीनों को ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया था, जिसकी वजह से तीनों ने आत्महत्या कर ली। पूरा मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भरत सिटी सोसाइटी का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीनों बहनों की उम्र 12, 14, 16 और बताई जा रही है। तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं। इस घटना के बाद पूरे परिवार में सदमे का माहौल है। कोरोना काल में ही तीनों बहनों को मोबाइल गेम की लत लगी थी और इसके बाद उन्होंने टास्क बेस्ड गेम खेलना शुरू कर दिया। कोरोना के दौरान ही इन्होंने पढ़ाई भी छोड़ दी और इनका स्कूल रेगुलर नहीं था। यह घटना मंगलवार देर रात 2 बजे हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीनों बहनें एक साथ काम किया करती थी और साथ में ही गेम भी खेला करती थीं। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।