CM विष्णुदेव साय ने फहराया राष्ट्र ध्वज, कहा- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आखिरी चरण में

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में राष्ट्र ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने देश के वीर शहीदों को याद किया और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

CM विष्णुदेव साय ने फहराया राष्ट्र ध्वज, कहा- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आखिरी चरण में

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में राष्ट्र ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने देश के वीर शहीदों को याद किया और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सीएम साय ने कहा कि, जहां तक मेरी नजरें जा रही हैं, हर तरफ तिरंगे की शान दिख रही है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज के दिन हम अपने संविधान निर्माताओं का स्मरण करते हैं। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया हमारा संविधान बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा दिए गए मनखे-मनखे एक समान के संदेश को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। भारतीय परंपरा में तुलसीदास और कबीरदास जैसे महान संतों ने राजव्यवस्था में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सबसे ऊपर रखा था। हमारा संविधान हर नागरिक को इसका अधिकार प्रदान करता है।

उन्होंने ने कहा कि, अभी हमने राज्य स्थापना का रजत महोत्सव मनाया है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी थी। हमने उनके जन्मशताब्दी वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया है। रजत जयंती के मौके पर संविधान के मंदिर हमारे विधानसभा के नये भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्पन्न हुआ है।

सीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ की धरती भी ब्रिटिश शोषण के विरुद्ध जनजातीय विद्रोहों की गवाह रही है। स्वतंत्रता संग्राम में जंगल सत्याग्रह के माध्यम से जनजातीय नायकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों के आजादी की लड़ाई में किये गये बलिदान की कहानी हम डिजिटल माध्यम से सुना रहे हैं। शहीद वीरनारायण सिंह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया। यह देश का पहला डिजिटल संग्रहालय है।