Bhopal:पहले दोस्ती, फिर हैवानियत,आरोपी की कोर्ट में पिटाई
भोपाल में कक्षा 11 की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी औसाफ अली खान को अदालत में पेश करने पर अधिवक्ताओं ने उसके साथ मारपीट की, इसका वीडियो भी सामने आया है।
भोपाल: कोहेफिजा थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं की एक छात्रा से कार के अंदर दुष्कर्म के मामले में आरोपी औसाफ अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब कोहेफिजा पुलिस के द्वारा सोमवार को आरोपी को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया, उसी दौरान आरोपी को देखते ही वकीलों का गुस्सा भड़क उठा। कुछ वकीलों ने आरोपी को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की और आरोपी औसाफ अली खान के साथ मारपीट की।
पहले दोस्ती, फिर की हैवानियत
आरोपी ने कथित तौर पर एक सहेली के माध्यम से किशोरी से दोस्ती की और उसके बाद अपराध को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया था और उसी के आधार पर पीड़िता को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये की मांग की। राशि नहीं देने पर आरोपी द्वारा वह वीडियो अपने परिचितों को दिखाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के लिए आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। कोहेफिजा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने किसी कदर 40 हजार एकत्रित का औसाल अली खान को दे दिए। इसके बाद आरेपी 60 हजार और मांग रहा था। पीड़िता ने आरोपी को सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो उसके दोस्तों को दिखा दिया।
धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का बनाया था दबाव
आरोपी ने पीड़िता पर नमाज़ पढ़ने और धर्म परिवर्तन को लेकर भी दबाव बनाया। आरोपी कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने और नमाज पढ़ने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अभी तक एक ही किशोरी से दरिंदगी करना स्वीकार किया है।
sanjay patidar 
