लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया चीन का मुद्दा, हंगामे के बाद कार्यवाही कल तक स्थगित
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दूसरे दिन भी चीन का मुद्दा उठाया। जिसे लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने कहा, ‘राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है।
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार 3 फरवरी को भी चीन का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया और कहा कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। भारी हंगामे के बीच कई बार लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी। फिर बाद में लोकसभा की कार्यवाही 4 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
वहीं हंगामे के दौरान पीठासीन की तरह से पेपर उछालने वाले 8 सांसदों को निलंबित कर दिया है। इसमें अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रशांत परोले, एस वेंटकटरमण, मणिकम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी, हिबी ईडन, गुरजीत औजला शामिल हैं।
राहुल गांधी ने कहा, ‘राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है। पाकिस्तान, चीन और हमारे बीच के संबंध। इस लेख में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु है जिसकी मैंने पुष्टि की है। यह प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बारे में बात करता है। हमारे राष्ट्रपति का भाषण भारत को आज जिस रास्ते पर चलना है, उस पर केंद्रित था।
संसद के बाहर राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, ‘मोदीजी डरे हुए हैं। उन पर बहुत दबाव है। सरकार घबराई हुई है। नरेंद्र मोदी पर भयंकर प्रेशर है। ये साइड शो है। ये वो भी जानते हैं, मैं भी जानता हूं। प्रधानमंत्री को कॉम्प्रमाइज कर दिया गया है। ट्रेड डील में आपकी महनतत और खून-पसीने को मोदी जी ने बेच दिया है। क्योंकि वे कॉम्प्रमाइज्ड हैं, इसीलिए मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। जिन लोगों ने इनकी इमेज बनाई है, वो ही अब इमेज तोड़ रहे हैं।’
pushpendra 
