IND-NZ Final T20: वर्ल्ड कप से पहले सैमसन की परीक्षा, सूर्या तोड़ सकते हैं रोहित का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज आज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज आज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा.

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों टीमों का आखिरी टी-20 मैच है, ऐसे में मुकाबले की अहमियत और भी बढ़ गई है. टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे जरूर है, लेकिन विशाखापत्तनम में मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेंगे.
यह मैच खास तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. घरेलू मैदान पर खेलते हुए संजू के पास न सिर्फ बड़ी पारी खेलने का मौका है, बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का भी सुनहरा अवसर होगा.

वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने आज इतिहास रचने का मौका है. अगर सूर्या 33 रन बना लेते हैं, तो वह टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लेंगे, और यह मुकाम हासिल करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक यह उपलब्धि सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम है.
इतना ही नहीं, अगर सूर्या 48 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे, जहां फिलहाल रोहित शर्मा 511 रनों के साथ टॉप पर हैं.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. खास बात यह है कि न्यूजीलैंड की टीम आज तक भारतीय सरजमीं पर कोई भी टी-20 सीरीज नहीं जीत पाई है और यह सिलसिला इस बार भी बरकरार रहा है.
shivendra 
