Closing Bell: शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद
3 फरवरी को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स और निफ्टी करीब 2.5% चढ़े। ट्रम्प के टैरिफ रेट घटाने के फैसले से बाजार में मजबूत खरीदारी देखने को मिली।
3 फरवरी को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 2,073 अंक (2.54%) की जबरदस्त तेजी के साथ 83,739.13 पर, जबकि निफ्टी 639 अंक (2.55%) बढ़कर 25,727.55 पर बंद हुआ।
आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के 30 में से लगभग सभी शेयर प्रॉफिट में रहे। टॉप गेनर्स में रिलायंस, एमएंडएम, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयर शामिल रहे।
ट्रम्प के टैरिफ रेट कम करने पर आज शेयर बाजार में तेजी आई।

Current Sensex: 83,915.40
— Sensex India (@bse_sensex) February 3, 2026
Opening Bell:शेयर बाजार में जोरदार तेजी, ट्रम्प के ट्रेड डील का असर

3 फरवरी को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। आज सेंसेक्स 2000 (2.40%) की तेजी के साथ 83,600 पर और निफ्टी 600 (2.35%) की बढ़त के साथ 25,700 पर कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार में तेजी ट्रम्प के 50% टैरिफ को घटाकर 18% करने के बाद आई है। साथ ही बजट पेश होने के अगले ही दिन 2 फरवरी से बाजार में उछाल देखने को मिल रही है...पूरी खबर पढ़ें

