Opening Bell:शेयर बाजार में जोरदार तेजी, ट्रम्प के ट्रेड डील का असर
3 फरवरी को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली, जहां सेंसेक्स और निफ्टी 2% से ज्यादा चढ़े। यह उछाल ट्रम्प द्वारा भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबरों के बाद आया।
3 फरवरी को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। आज सेंसेक्स 2000 (2.40%) की तेजी के साथ 83,600 पर और निफ्टी 600 (2.35%) की बढ़त के साथ 25,700 पर कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार में तेजी ट्रम्प के 50% टैरिफ को घटाकर 18% करने के बाद आई है। साथ ही बजट पेश होने के अगले ही दिन 2 फरवरी से बाजार में उछाल देखने को मिल रही है।

आज रियल्टी, ऑटो और IT के शेयर सबसे ज्यादा खरीदे जा रहे हैं। निफ्टी के 50 में से 44 शेयर आज प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं, वहीं सेंसेक्स के लगभग सभी शेयर प्रॉफिट में हैं।
Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026
When two large economies and the…
2 फरवरी को ट्रम्प और PM मोदी ने फोन पर ट्रेड डील को लेकर बात की, जिसके बाद ट्रम्प ने दावा किया है कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रेड डील में यह फाइनल किया गया है कि अब अमेरिका भारत पर 50% के बजाय सिर्फ 18% ही टैरिफ लगाएगा।
Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स–निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ बंद

शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 943.52 अंक उछलकर 81,666.46 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 262.95 अंक की बढ़त के साथ 25,088.40 पर बंद हुआ।
आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में बंद हुए, वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर तेजी में रहे। आज पावर ग्रिड लगभग 8% बढ़ा, वहीं अडानी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही...पूरी खबर पढ़ें

