अनूपपुर में लगे उमंग सिंघार को मुख्यमंत्री बनाने के नारे, नेता प्रतिपक्ष बोले- 2028 अभी दूर, भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में

अनूपपुर में कांग्रेस की एक सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारे लगे। कार्यकर्ता हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, उमंग सिंघार के जैसा हो के नारे लगाने लगे

अनूपपुर में लगे उमंग सिंघार को मुख्यमंत्री बनाने के नारे, नेता प्रतिपक्ष बोले- 2028 अभी दूर, भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अनूपपुर के दौरे पर है. जहां उन्होंने मां नर्मदा की आरती की. इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में मौजूद उनके समर्थकों ने नारे लगाए बोले- हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, उमंग सिघार जैसा हो. यह सुनकार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी 2028 बहुत दूर है. नेता प्रतिपक्ष से जब इस बारे में पुछा गया कि क्या 2028 में कांग्रेस की सरकार आएगी, तो विधायक नहीं बिकेंगे. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जब हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तो विधायकों के बिकने का सवाल ही नहीं बनता. कई भाजपा के नेता हमारे संपर्क में हैं.

जीवन पर्यंत जन सेवा करूंगा: उमंग सिंघार

सभा को संबोधित करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि जब मैं मां नर्मदा की आरती कर रहा था. तब भी मेरा मुख्यमंत्री कैसा हो उमंग सिंघार जैसा हो के नारे लग रहे थे. तब पुजारी ने पूछा कि आपके मन में क्या चल रहा है. तो मैंने कहा कि मैं जीवन पर्यंत लोगों की सेवा करूंगा. मैंने ये कभी नहीं कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनना है, ये पार्टी की बात. पार्टी जो जिम्मेदारी देगी मैं उसे पूरा करूंगा.

खाद के लिए किसानों पर लाठियां चलाई जा रहीं 

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार कहती है कि हमने किसानों को खाद उपलब्ध करा दिया है. लेकिन आए दिन आए दिन किसानों के परेशान होने की खबरें सामने आ रही हैं.  रीवा में किसानों के ऊपर लाठियां चलाई गईं. जब मध्य प्रदेश में पर्याप्त खाद हैं. यह खाद्य कहां जा रही हैं. एक तरफ केंद्र सरकार की फर्टिलाइजर मंत्री जेपी नड्डा कहते हैं कि मध्य प्रदेश में खाद है.