45 साल बाद स्कूल लौटे भारतीय थल सेना और नौसेना प्रमुख
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लिया।
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 45 साल बाद अपने स्कूल पहुंचे। दोनों ही अधिकारी रीवा के सैनिक स्कूल के समान बैच के पास आउट हैं। दोनों ने 1973 से 1981 तक सैनिक स्कूल में पढ़ाई की और आज देश के डिफेंस क्षेत्र में सर्वोच्च पदों पर कार्यरत हैं।

दोनों के स्वागत के लिए रीवा के सैनिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रतियोगिता में भी भाग लिया और स्कूल के बच्चों से बातचीत की। बता दें कि 1 नवंबर को सैनिक स्कूल में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम था, जिसमें देश भर के 36 सैनिक स्कूलों से 460 छात्र शामिल हुए। इस मौके पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद थे।

रीवा पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, हुआ भव्य स्वागत
भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी 31 अक्टूबर को रीवा पहुंचे. जहां संत ने उनका स्वागत किया. इस दौरान आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा की- " सच कहूं तो, मैं इस समय बेहद भावुक महसूस कर रहा हूं. क्योंकि जिस मातृभूमि में मेरा जन्म हुआ, वहां से लेकर आज यहां तक का सफर बेहद शानदार और रोमांचक रहा है.''.. ये भी पढ़ें

