1 नवंबर से 6 बड़े बदलाव, ChatGPT फ्री, गैस सिलेंडर सस्ता और पेंशन में अपडेट

1 नवंबर 2025 से बैंकिंग, गैस, फास्टैग, आधार और पेंशन से जुड़े 6 नए बदलाव लागू हो रहे हैं। इनमें गैस सिलेंडर के दामों में कमी, फास्टैग नियम और ChatGPT फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल हैं।

1 नवंबर से 6 बड़े बदलाव, ChatGPT फ्री, गैस सिलेंडर सस्ता और पेंशन में अपडेट
GOOGLE

हर बार महीने के पहले दिन से कुछ बदलाव किए जाते हैं। जैसे गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव, बैंक या फिर व्यापार से जुड़े बदलाव। ये सभी बदलाव आम आदमी की जिंदगी को प्रभावित करते हैं। इस बार भी 1 नवंबर से 6 नए बदलाव किए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आज से क्या कुछ बदल जाएगा।

बैंक खाते में अब चार नॉमिनी

सबसे पहला बदलाव बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा है। जहां पहले आप बैंक अकाउंट में सिर्फ एक नॉमिनी का नाम रखते थे तो अब इसे बढ़ा कर चार कर दिया गया है। साथ ही नॉमिनी के नाम को अब आसानी से रद्द या ऐड किया जा सकता है। 23 अक्टूबर को वित्त मंत्रालय ने इसकी सूचना दी और कहा कि ये कदम बैंकिंग क्लेम और उत्तराधिकार की प्रोसेस को और आसान बनाने के लिए किया गया है।

सिलेंडर के दामों में गिरावट

1 नवंबर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी की गई है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब ₹6.50 तक सस्ता हो गया है। पहले जहां इसकी कीमत ₹1700.50 थी, अब यह ₹1694 हो गई है।

फास्टैग नियमों में बदलाव

अगर आपने अभी तक फास्टैग का KYV वेरिफिकेशन नहीं करवाया है तो जल्द ही आपका फास्टैग डीएक्टिवेट हो सकता है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया लगातार रिमाइंडर भी भेज रही है। साथ ही KYV वेरिफिकेशन को आसान करने के लिए अब सिर्फ नंबर प्लेट और फास्टैग की फ्रंट फोटो से ही आपका वेरिफिकेशन हो जाएगा।

इतना ही नहीं, नया टोल पेनल्टी सिस्टम 15 नवंबर 2025 से लागू होने वाला है, जिससे फास्टैग के बिना UPI से पेमेंट करने वाले लोगों को एक्स्ट्रा स्टैंडर्ड टोल फीस देना होगा।

ChatGPT एक साल के लिए फ्री

OpenAI भारत में एक साल के लिए ChatGPT का फ्री सब्सक्रिप्शन देने जा रहा है। ये स्कीम 4 नवंबर 2025 से लागू हो जाएगी, जिससे आप मुफ्त में एक साल तक ChatGPT का इस्तेमाल कर पाएंगे।

आधार अपडेट में फीस माफ

भारत सरकार ने बच्चों के होने वाले आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए फीस माफ कर दी है। पहले जहां अपडेट के लिए 125 रुपए देने पड़ते थे, अब ये शुल्क 0 हो गई है।

ये डॉक्यूमेंट रोक सकती है आपकी पेंशन

अगर आप भी सेंट्रल या स्टेट गवर्नमेंट के रिटायर्ड कर्मचारी हैं, तो जल्द ही आपको अपना 'लाइफ सर्टिफिकेट' बैंक ब्रांच में जमा करना होगा, नहीं तो आपकी पेंशन रुक सकती है।