रीवा शिक्षक शिक्षा कॉलेज में 32 साल से जमे टीचर की नियुक्ति पर सवाल
शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में एक टीचर की नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि टीचर बिना विज्ञापन नियुक्त हुए हैं।
रीवा जिले में फर्जी नियुक्तियों और प्रशासनिक गड़बड़ियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब एक और चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। रीवा के फेमस शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में एक शिक्षक की नियुक्ति को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
हैरानी की बात ये है कि जहां टीचर बनने की तालीम दी जाती है, वहीं नियुक्ति में फर्जीवाड़े के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, राजेश शुक्ला नाम के शिक्षक पिछले 32 सालो से एक ही जगह पर पोस्टेड हैं।
नियमों के मुताबिक इतने लंबे टाइम तक एक ही जगह पर बने रहना गलत माना जाता है। कई लोगों ने इस पर सवाल उठाए, लेकिन उनका असर नहीं हुआ और मामला दबा दिया गया। आरोप ये भी है की राजेश शुक्ला की नियुक्ति बिना किसी विज्ञापन के की गई थी। इससे विभाग की ट्रांसफर नीति और नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।

आर. एन. पटेल कॉलेज प्राचार्य
जब इस मामले पर कॉलेज के प्राचार्य आर. एन. पटेल से बात की गई, तो उन्होंने मामले को गंभीर बताया, लेकिन कोई साफ जवाब नहीं दिया।
Saba Rasool 
