डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने पहुंचे मैहर : माँ शारदा के किए दर्शन

Deputy CM Rajendra Shukla Visits Maihar : दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंदिर परिसर में चल रहे शारदीय नवरात्रि मेला की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की सराहना की।

डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने पहुंचे मैहर : माँ शारदा के किए दर्शन

Deputy CM Rajendra Shukla Visits Maihar : भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार सुबह मैहर पहुंचकर माँ शारदा मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मैहर विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहे

इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। माँ शारदा मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का पारंपरिक स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। सभी लोग माता के दर्शन के लिए एकत्रित हुए।

नवरात्रि मेला की व्यवस्थाओं का अवलोकन

दर्शन के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे शारदीय नवरात्रि मेला की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई को देखा। व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मिलना जरूरी है।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माता शारदा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन के सहयोग की भी सराहना की। मैहर पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंचे रीवा जोन IG

विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी धाम में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सोमवार शाम रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत और डीआईजी हेमंत सिंह चौहान मैहर पहुंचे। आईजी ने मेला परिसर में पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। पब्लिक बाणी से चर्चा करते हुए आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत ने बताया कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिवसीय कथा का आयोजन केजेएस सीमेंट फैक्ट्री परिसर में 23 अक्टूबर से आयोजित है। कथा में काफी लोगो के आने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाने स्थल निरीक्षण किया है। कार्यक्रम में पुलिस के द्वारा पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। पूरी पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें ...