होलकर स्टेडियम में मैच के दौरान हंगामा : टिकट ब्लैक करने और मोबाइल चोरी के आरोपी पर पुलिस की कार्रवाई

India New Zealand Match : पुलिस ने टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा। वहीं, स्टेडियम के अंदर दो पक्षों के बीच विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की।

होलकर स्टेडियम में मैच के दौरान हंगामा : टिकट ब्लैक करने और मोबाइल चोरी के आरोपी पर पुलिस की कार्रवाई

India New Zealand Match : मध्य प्रदेश। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले के दौरान क्रिकेट के रोमांच के बीच कुछ घटनाएं भी सामने आईं। स्टेडियम के अंदर दो पक्षों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वहीं टिकटों की कालाबाजारी और मोबाइल चोरी के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की। एडीसीपी ओमप्रकाश ने पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले को देखते हुए इंदौर पुलिस ने स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मैच के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीमें भी सक्रिय रहीं और टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई।

इसी दौरान पुलिस ने टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा। वहीं, स्टेडियम के अंदर दो पक्षों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

मैच के दौरान दर्शकों के मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस सतर्क रही। इसी क्रम में पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस का उद्देश्य मैच के दौरान दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना था। मुकाबले के दौरान सामने आई घटनाओं पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।