आमिर खान की भांजी ने दिखाए चोट के निशान, भांजे Imran Khan पर FIR: मुंबई में CJP प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे दोनों
आमिर खान के भांजा-भांजी के साथ पुलिस की कार्रवाई पर विवाद, Zayn Marie ने दिखाए चोट के निशान; Imran Khan पर 5 धाराओं में FIR
बॉलीवुड एक्टर Aamir Khan की भांजी Zayn Marie ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हिरासत के दौरान शरीर पर लगी चोटों के निशान दिखाए हैं। उन्होंने Mumbai Police पर बर्बरता का आरोप लगाया है।
वहीं, उनके कजिन और एक्टर Imran Khan के खिलाफ CJP प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में FIR दर्ज की गई है। दोनों को 10 अक्टूबर को Mumbai के August Kranti Maidan में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।
Zayn Marie ने वीडियो जारी कर दिखाए चोट के निशान
Zayn Marie ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी बांह, उंगलियों और पैरों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, "हमें इतना मत डराइए कि पहले से कोई डर ही बाकी न रहे।"
Zayn ने Instagram Story पर भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी जांघ पर पड़े नीले निशान दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हिरासत के दौरान उन्हें चोटें आईं। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
SHOCKING ???? #AamirKhan's Niece #ZaynMarieKhan shows injury marks after the police detention during CJP protest https://t.co/U5TNMb9wtp
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) October 11, 2026
Zayn के साथ एक्टर Imran Khan और उनकी पार्टनर Lekha Washington को भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। Imran ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। उनका दावा था कि तीनों को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया और हिरासत में लेने की वजह नहीं बताई गई।
Imran Khan पर 5 धाराओं में FIR
Mumbai Police ने Imran Khan के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की पांच धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3) और 189(5) शामिल हैं। पुलिसकर्मी इस मामले में शिकायतकर्ता बने हैं।
पुलिस के मुताबिक, August Kranti Maidan में प्रदर्शन के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं, CJP कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने अनुमति के लिए अधिकारियों को ईमेल किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन
Cockroach Janata Party (CJP) के सदस्य मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग की थी।
Lekha Washington ने भी आरोप लगाया कि रिहाई के बाद उन्हें घर जाने के लिए कैब नहीं मिल सकी। उनके मुताबिक, कुछ ड्राइवरों को उन्हें ले जाने से रोका गया। हालांकि, इन आरोपों पर भी पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।
Varsha Shrivastava 
