भोपाल IPS मीट में छाए मैहर SP, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखाया शानदार अंदाज
भोपाल में आयोजित दो दिवसीय आईपीएस मीट के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैहर के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय आईपीएस मीट में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मैहर पुलिस अधीक्षक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी के साथ “चिलम तंबाकू को डिब्बा…” गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

इसके अलावा “नाचे जो बब्बर शेर…” गीत पर उनके ऊर्जावान प्रदर्शन ने भी खूब तालियां बटोरीं। खास बात यह रही कि कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में आवाज भी पुलिस अधीक्षक सिंह की रही। आईपीएस मीट में पूर्वी क्षेत्र (जबलपुर, रीवा, शहडोल, बालाघाट) की इस सांस्कृतिक प्रस्तुति को उपस्थित सभी अधिकारियों ने सराहना दी।

बता दें कि IPS सर्विस मीट का आज दूसरा दिन था, जिसमें सुबह से ही इंटरटेनमेंट गेम्स और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूरे राज्य से IPS अधिकारी और उनके परिवार के लोग इसमें शामिल होने के लिए आए थे। सभी अधिकारियों और उनके परिजनों ने मिलकर काफी उत्साह के साथ कार्यक्रमों में पार्टिसिपेट किया।

IPS सर्विस मीट के पहले दिन भी अधिकारियों में काफी उत्साह देखने को मिला था। DGP कैलाश मकवाना ने फिल्म गदर के गीत “मैं निकला गड्डी लेके, सड़क पे एक मोड़ आया, मैं उत्थे दिल छोड़ आया…” से सबको एंटरटेन किया। फिर उन्होंने DGP सुधीर सक्सेना के साथ मिलकर अपने-अपने परिवार वालों के साथ फिल्म जय हो का गीत गाकर देशभक्ति का माहौल बना दिया।

IPS सर्विस मीट की कुछ तस्वीरें...









