पचमढ़ी में 21 जनवरी 2026 को होगा विराट हिंदू सम्मेलन
पचमढ़ी में 21 जनवरी 2026 को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गायत्री प्रज्ञापीठ में मातृशक्ति की बैठक आयोजित की गई।
नगर पचमढ़ी में आगामी 21 जनवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए मातृशक्ति की एक आवश्यक बैठक गायत्री प्रज्ञापीठ में आयोजित की गई।

बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, सहभागिता और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियाँ तय की गईं।


