बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा बाघ की मृत्यु, आपसी द्वंद्व की आशंका, SOP के तहत सभी जरूरी कार्रवाई पूरी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत दिनांक 20 जनवरी 2026 को एक मादा बाघ की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही विभागीय अमले द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत दिनांक 20 जनवरी 2026 को एक मादा बाघ की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही विभागीय अमले द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बाघ की प्रजाति Panthera tigris, लिंग मादा तथा आयु लगभग 5 वर्ष थी। घटना स्थल निजी राजस्व क्षेत्र, ग्राम गुरुवाही में स्थित है, जो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर के बीट कुचवाही के कक्ष क्रमांक PF-342 से लगभग 250 मीटर की दूरी पर है।
मृत्यु का संभावित कारण आपसी द्वंद्व
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया तथा वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के निर्देशानुसार SOP के तहत समस्त प्रक्रियाएँ अपनाई गईं। मृत बाघ का पंचनामा तैयार कर स्थल का संरक्षण किया गया।
दिनांक 20.01.2026 को क्या-क्या किया गया
- डॉग स्क्वाड द्वारा शव एवं घटना स्थल की जांच
- मेटल डिटेक्टर से शव की जांच
- सक्षम वन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में विस्तृत पोस्टमॉर्टम परीक्षण
- विधिवत नमूना संकलन, जिसे परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जाएगा
- सभी प्रक्रियाओं के उपरांत दिनांक 20 जनवरी 2026 को नियमानुसार शव दाह की कार्यवाही पूर्ण की गई।
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा मामले की सतत निगरानी की जा रही है तथा वन्यजीव संरक्षण से संबंधित सभी मानकों का पूर्णतः पालन किया गया है।
pushpendra 
