असम में जुबीन गर्ग को खास श्रद्धांजलि, दिगंता भारती ने उनके पदचिन्ह लिए
असमिया संगीत के महानायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद कलाकार दिगंता भारती ने उनके पदचिन्हों का स्मारक काहिलिपारा में बनाकर उन्हें खास श्रद्धांजलि दी.
असम के सिंगर, जिन्हें असमिया संगीत का महानायक भी कहा जाता है, जुबीन गर्ग का 52 वर्ष की आयु में 19 सितंबर, 2025 को स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया। जुबीन नॉर्थईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत ने पूरे देश को शोक में डाल दिया, खासकर असम के लोगों को. उनकी याद में 21 सितंबर को पूरा असम सड़कों पर उतर आया। आज 23 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

जुबीन गर्ग की याद में कलाकार दिगंता भारती ने उन्हें अलग तरह की श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने जुबीन गर्ग के फुटप्रिंट्स का एक स्मारक बनवाया है, जिससे उनकी यादें हमेशा अमर रहें। यह फुटप्रिंट्स उनके घर, काहिलिपारा, में लिया गया है. उनके ये पदचिन्ह सिर्फ एक स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी हैं.

I didn’t even know #ZubeenGarg till he died…but this much love and respect cannot be bought, he earned it…Missed meeting a great artiste!!! pic.twitter.com/4MGEcSf0oM
— Priya Gupta (@priyagupta999) September 21, 2025
रविवार 21 सितम्बर को सिंगर जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर दिल्ली से गुवाहाटी एयरपोर्ट तक लाया गया था जिसके बाद उनके शरीर को घर ले जाया जा रहा था. इस दौरान उनके शरीर को देखने और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए एयरपोर्ट पर उनके फैंस इक्कठा हुए थे. फैंस इतने ज्यादा भावुक थे की पूरा एयरपोर्ट जुबिन के फैंस से भर गया था.


