अफगानिस्तान तक छाया बॉर्डर 2 का क्रेज, क्रिकेटर राशिद खान बोले- जरूर देखूंगा फिल्म, वीडियो वायरल

अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने सोशल मीडिया पर बॉर्डर 2 के सपोर्ट में वीडियो शेयर किया, जिस पर फिल्म की स्टार कास्ट ने भी रिएक्शन दिया।

अफगानिस्तान तक छाया बॉर्डर 2 का क्रेज, क्रिकेटर राशिद खान बोले- जरूर देखूंगा फिल्म, वीडियो वायरल

अफगानिस्तान के टी20 क्रिकेट कैप्टन और स्टार ऑलराउंडर राशिद खान इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इस फिल्म को देखने की बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर चल रहे एक वायरल ट्रेंड का हिस्सा है, जिसमें कई सेलेब्रिटीज शामिल हो चुके हैं। 

राशिद खान ने ये वीडियो अफगानिस्तान V/S वेस्ट इंडीज 2026 सीरीज के दौरान अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया। वीडियो में वो दुबई की सड़क किनारे कोयले की आग पर भुट्टा भूनते हुए दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का गाना भी बज रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Rashid Khan (@rashid.khan19)


कैप्शन में राशिद खान ने लिखा,

“बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं अगर मैं यह पोस्ट करता हूं तो क्या होता है।” वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

फिल्म की कास्ट ने किया रिएक्ट 

राशिद खान की इस पोस्ट पर फिल्म की स्टार कास्ट ने भी रिएक्शन दिया। अहान शेट्टी ने कमेंट किया, “बहुत सारा प्यार भाई”, वहीं वरुण धवन ने लिखा, “हां भाई।” दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने भी रिएक्शन देते हुए कहा, “ये हुई ना बात।”

राशिद खान अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने इस ट्रेंड को फॉलो किया है। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने भी ‘बॉर्डर 2’ के सपोर्ट में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया था। केएल राहुल का इस फिल्म से खास कनेक्शन है, क्योंकि उनके साले अहान शेट्टी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

रिपब्लिक डे पर रिलीज होगी फिल्म 

‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई सुपरहिट वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस बार भी सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी फिल्म में दिखाई देंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी, जो रिपब्लिक डे से ठीक पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राशिद खान के वीडियो से यह साफ हो गया है कि ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान जैसे देशों में भी देखने को मिल रहा है।