'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर विवादों में फंसे रणबीर कपूर! केस दर्ज...
आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में रणबीर कपूर का कैमियो अब मुसीबत बन गया है। सीरीज के एक सीन में रणबीर को ई-सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जिसे लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने आपत्ति जताई है।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' इन दिनों काफी चर्चा में है। लेकिन अब ये सीरीज एक बड़े विवाद में फंस गई है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की ग्रैंड स्क्रीनिंग, आर्यन खान की गर्लफ्रेंड भी पहुंची
क्या है पूरा मामला
असल में, सीरीज के एक सीन में रणबीर कपूर को ई-सिगरेट (वेप) पीते हुए दिखाया गया है, और वो भी बिना किसी चेतावनी या डिस्क्लेमर के। इसको लेकर एक शख्स विनय जोशी ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें कहा गया है कि ये सीन युवाओं पर गलत असर डाल सकता है।
RANBIR KAPOOR DIRECTED BY ARYAN KHAN ????????
— sanil (@ohbaazigar) September 18, 2025
pic.twitter.com/mykXxiD36z
यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने अंडर कंस्ट्रक्शन बंगले का वीडियो लीक होने पर जताई नाराज़गी
इस शिकायत पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने एक्शन लिया है और मुंबई पुलिस को कहा है कि वे इस मामले में रणबीर कपूर और शो के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ FIR दर्ज करें।
सिर्फ इतना ही नहीं, NHRC ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी नोटिस भेजा है कि ऐसी वेब सीरीज या कंटेंट जो नौजवानों को गलत दिशा में ले जा सकते हैं, उन्हें रोका जाए।
इस सीन पर उठा विवाद
रणबीर कपूर इस शो में एक छोटा सा रोल निभा रहे हैं। एक सीन में जब अन्या सिंह का किरदार उनकी मैनेजर बनने से इनकार करता है, तो रणबीर उसे वेप ऑफर करते हैं और खुद भी वेप करते हैं।
NHRC has stepped in! A complaint has been filed against Aryan Khan’s directorial debut The Ba**ds of Bollywood after Ranbir Kapoor was shown using a banned e-cigarette on screen without a warning or disclaimer.#TheBadsOfBollywoodOnNetflix #RanbirKapoor pic.twitter.com/60nYhVLi71
— All Dat Matterz - ADM (@alldatmatterz_) September 23, 2025
यह भी पढ़ें- दोबारा प्यार को लेकर तैयार धनश्री, चहल के रिश्ते और रणबीर से जुड़ा खुलासा!
क्या कहता है कानून?
आपको बता दें कि भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह से बैन है। 17 सितंबर 2019 को सरकार ने ऐसा करने वाला कानून पास किया था। इसके मुताबिक न तो ई-सिगरेट बनाई जा सकती है, न बेची जा सकती है, न खरीदी जा सकती है, और न ही इसका विज्ञापन किया जा सकता है।
अगर कोई इस कानून का उल्लंघन करता है तो उसे 5 लाख रुपये तक जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है।
Saba Rasool 
