Bhopal:मसूरी में MP के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत
मसूरी में जन्मदिन समारोह के बाद भोपाल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर हर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है।
भोपाल:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से जुड़े एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने मसूरी गया हुआ था। जानकारी के अनुसार, जन्मदिन समारोह के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था, लेकिन शनिवार सुबह उसका शव कमरे में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मौत की सूचना सुबह MDT 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई थी।मृतक हर्ष नए साल के मौके पर 1 जनवरी को दोस्तों के साथ मसूरी पहुंचा था। 2 जनवरी को दोस्तों ने अपनी साथी भावना वर्मा का जन्मदिन मनाया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
sanjay patidar 
