पब्लिक वाणी के ऑफिस पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को देर शाम पब्लिक वाणी मीडिया समूह के ऑफिस पहुंचे.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को देर शाम पब्लिक वाणी मीडिया समूह के ऑफिस पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी मौजूद थे.

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पब्लिक वाणी के ऑफिस में स्थापित गणेश जी की पूजा अर्चना की. प्रसादी ग्रहण की और बप्पा का आशीर्वाद लिया.

