Share Market Update: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, ऑटो और IT शेयरों पर दबाव
14 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। ऑटो और IT सेक्टर में बिकवाली का दबाव रहा, जबकि कुछ चुनिंदा शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली।
14 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 83,500 पर, जबकि निफ्टी 50 अंक की गिरावट के साथ 25,700 पर कारोबार कर रहा है।
आज सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है, वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर गिरावट की मार झेल रहे हैं। आज के टॉप लूज़र्स शेयरों में Trent, Reliance Industries, Larsen & Toubro और Bharti Airtel जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
साथ ही Eternal Ltd, Tech Mahindra, Hindalco और ICICI Bank जैसे शेयर आज प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं। आज सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटो और IT शेयरों में है।
Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद

13 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,628 पर, जबकि निफ्टी 58 अंक की गिरावट के साथ 25,732 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही और निफ्टी के 50 में से अधिकतर शेयर लॉस में ट्रेड करते दिखे। आज बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला..पूरी खबर पढ़ें

