सप्ताह की शुरुआत कमजोर, फार्मा-बैंकिंग शेयरों में गिरावट
22 सितम्बर को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 200 अंक और निफ्टी 50 अंक टूटे.
22 सितम्बर सोमवार को मार्केट लाल रंग के साथ खुला. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में गिरावट देखी गई. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स आज 200 अंक गिरकर 82,450 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 50 अंक गिरावट कर 25,300 पर कारोबार कर रहा है.
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में गिरावट हुई है वहीं निफ्टी के 50 में से 27 शेयर्स घाटे में कारोबार कर रहे है. आज अडाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड के शेयर्स में बढ़ोतरी हुई है जबकि FMCG, फार्मा और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में गिरावट है.
Current Sensex Figure: 82,524.09
— Sensex India (@bse_sensex) September 22, 2025
बात करें पिछले हफ्ते की तो 19 सितम्बर को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स में 388 अंक की गिरावट हुई थी तो वहीं निफ्टी 97 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था.


