जनसुनवाई में उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़, कलेक्टर सूर्यवंशी पर दिख रहा जनता का भरोसा

रीवा कलेक्ट्रेट में आज जनसुनवाई के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को हुई जनसुनवाई में इतनी भीड़ देखने को मिली कि कलेक्ट्रेट परिसर लोगों से खचाखच भर गया। दूर-दराज के गांवों और शहर से लोग बड़ी उम्मीद लेकर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

जनसुनवाई में उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़, कलेक्टर सूर्यवंशी पर दिख रहा जनता का भरोसा
google

जिले के कलेक्टर वैभव सूर्यवंशी के काम करने के तरीके को देखकर अब लोगों को भरोसा है कि उनकी बात सुनी जाएगी। यही वजह रही कि आज भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कलेक्ट्रेट में उमड़ी इस भीड़ को देखकर कई अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए, क्योंकि पहले इतनी बड़ी संख्या में लोग जनसुनवाई में कम ही देखने को मिलते थे।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर वैभव सूर्यवंशी ने खुद बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश भी दिए। लोग अपनी शिकायतें लेकर आते रहे और कलेक्टर एक-एक व्यक्ति की बात ध्यान से सुनते रहे।

इसी दौरान एक भावुक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक कलेक्टर के सामने ही नारे लगाने लगा—“कलेक्टर साहब की जय हो… कलेक्टर साहब की जय हो।” बुजुर्ग की यह बात सुनकर वहां मौजूद अधिकारी और लोग भी हंसने लगे। कलेक्टर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिन मामलों में कार्रवाई संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

आज की यह भीड़ साफ दिखाती है कि रीवा की जनता अपने कलेक्टर से कितनी उम्मीदें रखती है और लोगों को विश्वास है कि उनकी समस्याओं का समाधान जरूर होगा।

कलेक्ट्रेट में एक भावुक पल देखने को मिला। अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक बुजुर्ग को सुनने में परेशानी थी। जब यह बात कलेक्टर Vaibhav Suryavanshi के सामने आई तो उन्होंने तुरंत पहल करते हुए बुजुर्ग को सुनने की मशीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी।

मशीन मिलते ही बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी लौट आई। वहां मौजूद लोगों ने भी इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। मशीन मिलने के बाद बजुर्ग जोर जोर से कलेक्टर के जैकारे लगाने लगा जिसको देखकर सभी मौजूद अधिकारी हसने लगे।  जिला प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई को सिर्फ शिकायत सुनने तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि कोशिश यही है कि लोगों की समस्याओं का समाधान भी तुरंत किया जाए।