भोपाल में तुहिन सिन्हा की किताब का हिंदी संस्करण लॉन्च, CM डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
भोपाल में CM मोहन यादव ने लेखक तुहिन सिन्हा की नक्सलवाद पर आधारित किताब के हिंदी संस्करण का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में Sudipto Sen समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास में युवा लेखक और नेता तुहिन सिन्हा की पुस्तक के हिंदी संस्करण का विमोचन किया। यह पुस्तक नक्सलवाद के विषय और नक्सल-मुक्त भारत के अभियान पर आधारित है।

CM मोहन यादव ने की किताब की सराहना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM मोहन यादव ने कहा कि इस किताब के जरिए नक्सली आंदोलन को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि किताब में नक्सलवाद की समस्या के साथ-साथ ऐसे समाधान भी बताए गए हैं, जिनसे भविष्य में इसे दोबारा पैर पसारने से रोका जा सकता है।

कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं
किताब के हिंदी संस्करण के लोकार्पण कार्यक्रम में 'द केरला स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन, प्राध्यापक आलोक द्विवेदी, विनोद जी समेत कला, साहित्य और मीडिया से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन भी शामिल हुए।

इस दौरान CM मोहन यादव ने सभी अतिथियों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आभार जताया और तुहिन सिन्हा को किताब के हिंदी संस्करण के लिए बधाई दी।
Anubhav Dubey 
