न्याय तक पहुंच आसान बनाने पर दो दिन मंथन, Indore में CJI Suryakant ने किया West Zone Conference का उद्घाटन
Indore में ‘Enhancing Access to Justice’ पर West Zone Regional Conference का शुभारंभ, CJI Suryakant और CM Dr. Mohan Yadav रहे मौजूद
Indore। शहर के Brilliant Convention Centre में शनिवार को “Enhancing Access to Justice” विषय पर West Zone Regional Conference का शुभारंभ हुआ। भारत के मुख्य न्यायाधीश Justice Suryakant और Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन की शुरुआत की गई। यह सम्मेलन 8 और 9 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन का आयोजन National Legal Services Authority (NALSA), Madhya Pradesh State Legal Services Authority, Jabalpur और Madhya Pradesh High Court के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें Supreme Court और विभिन्न High Courts के न्यायाधीश, विधिक सेवा प्राधिकरणों के पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी और कानून के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।
न्याय व्यवस्था को सरल बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे-छोटे मामलों का मध्यस्थता के माध्यम से समाधान होने से अदालतों में लंबित मामलों की संख्या कम करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था की अपनी समृद्ध परंपरा रही है। पंच परमेश्वर की परंपरा में संवाद और आपसी सहमति के माध्यम से न्याय देने की व्यवस्था रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में औपनिवेशिक दौर की पुरानी न्याय व्यवस्था में बदलाव किए जा रहे हैं। नए कानूनों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को अधिक सरल और नागरिकों के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है। जन विश्वास अधिनियम के जरिए छोटे उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने की दिशा में भी कदम उठाया गया है।
तकनीक से बदल रही न्याय व्यवस्था
CM Mohan Yadav ने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से न्याय व्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं। E-filing, digital records, virtual hearing और आधुनिक न्याय प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं से न्याय प्रक्रिया को तेज और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक का लाभ आम नागरिक तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि हर व्यक्ति को समय पर न्याय मिल सके।

ब्रेल मार्गदर्शिका और पुस्तकों का विमोचन
सम्मेलन के दौरान National Legal Services Authority की “Preventive and Strategic Legal Services Schemes” पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही इसकी ब्रेल लिपि में तैयार मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया गया। CJI Suryakant और CM Mohan Yadav ने संयुक्त रूप से ब्रेल मार्गदर्शिका का विमोचन किया। इसके अलावा “न्याय के स्वर” पुस्तिका का विमोचन और एक वीडियो का लोकार्पण भी किया गया।

देशभर के न्यायिक विशेषज्ञ हुए शामिल
कार्यक्रम में Supreme Court के Justice Vikram Nath, Justice Manmohan, Central Minister of State for Law and Justice (Independent Charge) Arjun Ram Meghwal सहित कई न्यायाधीश मौजूद रहे। Madhya Pradesh High Court के Acting Chief Justice Justice Vivek Rusia, Justice Anand Pathak और West Zone के विभिन्न राज्यों के High Courts के न्यायाधीश भी सम्मेलन में शामिल हुए।

दो दिवसीय सम्मेलन में न्याय तक आम लोगों की पहुंच बढ़ाने, विधिक सहायता को प्रभावी बनाने, मध्यस्थता को बढ़ावा देने और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता और न्याय की सुविधाएं अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
Varsha Shrivastava 
