बलिया का राज सिंह निकला शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड का मुख्य शूटर
Raj Singh उर्फ चंदन को Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का मुख्य शूटर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे अयोध्या से गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी बिहार के बक्सर से पकड़े गए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद भागते समय आरोपियों ने टोल प्लाजा पर UPI से पेमेंट कर दी थी।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की 6 मई की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी के बलिया और बिहार के बक्सर से तीन पेशेवर शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बलिया का राज सिंह उर्फ चंदन मुख्य शूटर बताया जा रहा है।

कोलकाता पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान में राज सिंह को अयोध्या से दबोचा गया। उसके साथ बिहार के बक्सर जिले के मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य भी गिरफ्तार हुए हैं। तीनों को कोलकाता ले जाया गया है, जहां उनसे साजिश की गहराई में पूछताछ चल रही है।
शुभेंदु अधिकारी के PA के तीन हत्यारे अदालत में पेश किए गए हैं।
— Chandan Sharma (@ChandanSharmaG) May 11, 2026
राज सिंह
मयंक राज
विक्की मौर्य
इन्हीं तीनों पर PA चंद्रनाथ रथ के हत्या का आरोप है
किसके कहने पर किया यह जांच चल रहा है
सभी को TMC पर शक हो रहा है
जल्द ही खुलासा होगा pic.twitter.com/3GYpDyMiBg
UPI ट्रांजैक्शन बना पकड़ने का सबसे बड़ा सबूत..
वारदात को बेहद प्रोफेशनल तरीके से अंजाम देने वाले शूटर एक छोटी सी गलती कर बैठे। हत्या के बाद सिल्वर रंग की हैचबैक कार से भागते हुए उन्होंने बाली टोल प्लाजा पर UPI से टोल टैक्स का भुगतान कर दिया। नकद भुगतान करने के बजाय डिजिटल ट्रांजैक्शन ने पुलिस को उनके मोबाइल नंबर तक पहुंचा दिया। टोल प्लाजा के हाई-डेफिनिशन कैमरों में कार और उसमें बैठे लोगों के चेहरे साफ नजर आए, जिससे पुलिस की जांच तेज हुई।
फर्जी नंबर प्लेट और क्लोन कार की चालाकी..
शूटरों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए सिलीगुड़ी की एक असली कार की फोटो ऑनलाइन सेल पोर्टल से लेकर उसकी क्लोन नंबर प्लेट बनाई थी। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और टोल डेटा के सामने उनकी यह चाल नाकाम हो गई।
राज सिंह उर्फ चंदन कौन है..
राज सिंह बलिया के आनंद नगर का रहने वाला है। वह क्षत्रिय महासभा का महासचिव भी है। उसके आपराधिक इतिहास को देखें तो साल 2020 में एक अंडा व्यवसायी की हत्या का आरोप है। उस समय वह जमानत पर बाहर था। सोशल मीडिया पर राज सिंह की कई बड़े नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रही हैं। पुलिस जांच कर रही है कि हत्या की सुपारी किसने ली और मास्टरमाइंड कौन है।
राज सिंह हाल ही में लखनऊ में एक भाजपा नेता की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। लौटते समय अयोध्या में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Breaking-Police have arrested a shooter from Uttar Pradesh in connection with the murder of Shubhendu Adhikari's PA Chandranath Rath. The shooter's name is Raj Singh, a resident of Ballia, Uttar Pradesh. In this video, Raj Singh is soliciting votes for the BJP candidate pic.twitter.com/FsjjN2R9Eo
— Dharm (@dhram00) May 11, 2026
बिहार-पूर्वांचल शूटर गैंग का कनेक्शन..
जांच अधिकारियों के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल हत्या को अंजाम देने के लिए बिहार और पूर्वांचल के पेशेवर शूटरों को खासतौर पर बुलाया गया था। मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य बक्सर से पकड़े गए। राज सिंह के बक्सर से भी कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है।
6 मई की रात उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में नकाबपोश हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की स्कॉर्पियो रोकी और उन पर कई राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ सीने और पेट में गोलियां लगने से मौके पर ही मारे गए थे।
पुलिस की जांच..
पुलिस का मानना है कि यह हत्या पूरी तरह प्लान्ड थी। हमलावरों ने दो बाइक और एक कार का इस्तेमाल किया। घटनास्थल से एक कार जब्त की गई है, जिसकी नंबर प्लेट फर्जी थी और चेसिस नंबर मिटाया गया था। शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी चंद्रनाथ रथ पूर्व में भारतीय वायुसेना में अधिकारी रह चुके थे। उन्होंने VRS लेने के बाद राजनीति में शुभेंदु के साथ काम शुरू किया था।
वर्तमान में तीनों आरोपियों से कोलकाता में कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस साजिश की पूरी चेन, सुपारी देने वाले और मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

