4 साल की हुई Raha: Alia-Ranbir के साथ काटा केक, एक्ट्रेस ने शेयर कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा 4 साल की हो गई हैं, परिवार ने राहा का धूमधाम से जन्मदिन मनाया, जिसकी कुछ इनसाइड तस्वीरें आलिया ने शेयर की 

4 साल की हुई Raha: Alia-Ranbir के साथ काटा केक, एक्ट्रेस ने शेयर कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

बॉलीवुड के पावर कपल Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की नन्ही परी Raha चार साल की हो गई हैं। 6 नवंबर को कपूर परिवार ने Raha का चौथा जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। अब इस बर्थडे पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें खुद Alia Bhatt ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट Instagram पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में कहीं Raha अपने मम्मी-पापा के साथ केक काटती नजर आ रही हैं, तो कहीं ड्राइंग और खेलती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

मम्मी-पापा के साथ Raha ने काटा बर्थडे केक

Alia Bhatt ने Raha के जन्मदिन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में Ranbir Kapoor ने अपनी लाडली को गोद में उठा रखा है और दोनों मिलकर बर्थडे केक काट रहे हैं। इस खास पल में Alia भी उनके साथ नजर आ रही हैं।

हालांकि, Alia ने इन तस्वीरों में Raha का चेहरा नहीं दिखाया है। एक दूसरी तस्वीर में नन्ही Raha खेलती नजर आ रही हैं। वहीं, एक फोटो में Alia अपनी बेटी पर खूब प्यार लुटाते हुए उन्हें किस करती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा Raha की ड्राइंग करते हुए भी एक प्यारी सी तस्वीर सामने आई है।

Alia ने लिखा- वो 4 साल की हो गई

तस्वीरों के साथ Alia Bhatt ने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, 'वो 4 साल की हो गई है। हमारी नन्ही यूनिकॉर्न। हम खुद को खुशकिस्मत मानते हैं और उस पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। हमेशा और हमेशा के लिए।'

Alia के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग Raha को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। खास बात यह है कि Alia ने अपनी बेटी के इस खास दिन की छोटी-छोटी यादों को तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ साझा किया है।

Raha की फ्रॉक और Alia का फ्लोरल लुक 

जन्मदिन के मौके पर Raha ग्रे कलर की खूबसूरत फ्रॉक में नजर आईं। इस फ्रॉक पर चेक डिजाइन के साथ नीचे की तरफ गुलाबी गुलाब के फूलों का प्रिंट था। ड्रेस में छोटी पफ स्लीव्स और कमर पर चमकदार बेल्ट लगी हुई थी। उनके घुंघराले बालों को रंग-बिरंगे तितली वाले हेयर क्लिप्स से सजाया गया था।

वहीं, Alia Bhatt भी बेटी के बर्थडे पर खास अंदाज में तैयार हुई थीं। उन्होंने क्रीम कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी थी, जिसमें हल्के रंगों के फूलों का प्रिंट था। खुले बाल और हल्का मेकअप उनके लुक को खूबसूरत बना रहे थे। दूसरी ओर Ranbir Kapoor व्हाइट फुल स्लीव्स टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। कुल मिलाकर Raha का चौथा जन्मदिन कपूर परिवार के लिए प्यार, खुशियों और खूबसूरत यादों से भरा रहा।