BJP ने संगठन में किया बड़ा बदलाव: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले: दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष को मिली कमान।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति कर दिए हैं। जिन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं उनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा शामिल है।
दिल्ली में भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी
दिल्ली में भाजपा ने सांसद हर्ष मल्होत्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली भाजपा की कमान वीरेंद्र सचदेवा से ली है। संगठन और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें राजधानी में पार्टी को और मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।
पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया
पंजाब में पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो रही हैं। भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और पार्टी अपनी पकड़ को और व्यापक कर सकेगी।
हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता, त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय
हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत यह नियुक्ति पार्टी की महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है। वहीं त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
Varsha Shrivastava 
