महादेव सट्टा केस: Saurabh Chandrakar की रायपुर कोर्ट में पेशी, CBI ने मांगी 10 दिन की रिमांड
Mahadev Betting App Case: 6 हजार करोड़ के Mahadev Betting Scam का मास्टरमाइंड कोर्ट में पेश, Ravi Uppal और Shubham Soni पर भी उठे सवाल, ऑनलाइन सट्टा घोटाले के मुख्य आरोपी को Oman से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया। कोर्ट में CBI की रिमांड मांग का बचाव पक्ष ने विरोध किया। पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
छत्तीसगढ़ के चर्चित Mahadev Online Betting App Case में मुख्य आरोपी Saurabh Chandrakar को बुधवार को Raipur की CBI कोर्ट में पेश किया गया। CBI ने आरोपी से पूछताछ के लिए 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी है। वहीं, बचाव पक्ष के वकील Tushar Giri ने इस मांग का विरोध किया। उन्होंने CBI की रिमांड मांग को गलत बताया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान Enforcement Directorate (ED) के अधिकारी और वकील भी मौजूद रहे।
Saurabh Chandrakar की पेशी को देखते हुए Raipur कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए थे। कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी।
Oman से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया
करीब 6 हजार करोड़ रुपए के सट्टा घोटाले में आरोपी Saurabh Chandrakar को CBI की टीम मंगलवार को Delhi से फ्लाइट E6 2307 के जरिए Raipur लेकर पहुंची थी। उसे Oman से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया है।
इससे पहले सोमवार को Saurabh को Delhi की Rouse Avenue Court में पेश किया गया था। वहां कोर्ट ने उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर CBI को सौंपने का आदेश दिया था। इसके बाद CBI उसे लेकर Raipur पहुंची।
CM बोले- पूछताछ में सामने आएंगे कई नाम
मामले पर Chhattisgarh के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि मुख्य आरोपी को पकड़कर भारत लाया गया है। CBI की पूछताछ में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा। CM ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र की हत्या की और आज वही लोकतंत्र की बात कर रही है।
Ravi Uppal और Shubham Soni पर सवाल
दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि Saurabh Chandrakar को भारत लाकर Raipur पहुंचा दिया गया, लेकिन Ravi Uppal और Shubham Soni अब तक पकड़ से बाहर क्यों हैं?
Baij ने 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान Mahadev App को लेकर जारी किए गए Shubham Soni के वीडियो का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल किया कि उस वीडियो में सामने आए व्यक्ति का अब कोई पता क्यों नहीं है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि पूर्ववर्ती Bhupesh Baghel सरकार के दौरान इस मामले में 72 से ज्यादा FIR दर्ज की गई थीं। छापेमारी और गिरफ्तारियां भी हुई थीं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने Mahadev App को Google Play Store से हटाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा था।

