राहुल गांधी का इंदौर दौरा: भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिले, कहा- साफ पानी देना सरकार की जिम्मेदारी
इंदौर के भागीरथपुर में दूषित पानी से प्रभावित लोगों और मृतकों के परिजनों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की।
इंदौर के भागीरथपुर में दूषित पानी से प्रभावित लोगों और मृतकों के परिजनों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की। राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे अस्पताल में भर्ती लोगों से मिले। राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने मीनाक्षी नटराजन, सतनारायण पटेल, शोभा ओझा समेत कई बड़े नेताओं को अस्पताल परिसर के बाहर ही रोक दिया।
अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा इलाके पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। साथ ही राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों को एक- एक लाख रुपए का चेक सौंपा। साथ ही दूषित पानी से बीमार हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए का चेक दिया।
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंदौर जैसी स्मार्ट सिटी में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। दूषित पानी पीने से लोग मर रहे हैं यह अर्बन मॉडल है। और ये सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि अलग- अलग शहरों में हो रहा है।
साफ पानी देना सरकार की जिम्मेदारी है
राहुल गांधी ने ये भी कहा कि सरकार की जिम्मेदारी, साफ पानी, कम पॉल्यूशन की है लेकिन सरकार ये सभी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। और इस पूरे मामले में जो जिम्मेदार हैं उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। पीड़ित लोगों को इलाज और मुआवजा मिलना चाहिए।
मैं विपक्ष का नेता हूं ये मेरा काम है
वहीं राहुल गांधी ने बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वे यहां राजनीति करने नहीं आए हैं, वे विपक्ष के नेता हैं और उनका काम पीड़ित लोगों की आवाज उठाना है। और जिसे जो लगता है वह लगे उससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
अपडेट...
pushpendra 
