भोपाल | MPESB ने 1120 पदों पर निकाली भर्ती, 31 जनवरी तक करें आवेदन
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका है. MPESB ने 1120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है.
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका है. MPESB ने 1120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. यह भर्ती तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग पदों के लिए की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया में केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही आवेदन का मौका दिया जाएगा. 31 जनवरी आवेदन की आखिरी तारीख है. हालाकिं अभी परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है.
MPESB की जानकारी के अनुसार, यह भर्ती प्रदेश में तकनीकी और कौशल विकास से जुड़े संस्थानों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. 1100 से अधिक पदों पर होने वाली यह भर्ती युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगी।.
आरक्षण का प्रावधान
इस भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग, EWS, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी वर्ग के साथ-साथ महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा.
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी
- भर्ती परीक्षा: वर्ष 2026 (संभावित)
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा से जुड़ी सभी शर्तों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर ध्यानपूर्वक पढ़ लें.
shivendra 
