शास्त्री ब्रिज पर शराबियों की लगी क्लास, ADSP आयुष जाखड़ ने लगवाई उठक-बैठक

जबलपुर के शास्त्री ब्रिज क्षेत्र में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। ADSP आयुष जाखड़ के नेतृत्व में शराबियों को उठक-बैठक लगवाई गई और अवैध अहातों पर भी कार्रवाई की गई।

शास्त्री ब्रिज पर शराबियों की लगी क्लास, ADSP आयुष जाखड़ ने लगवाई उठक-बैठक

जबलपुर। शहर में खुले में शराबखोरी और अवैध अहातों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है. एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम ने ओमती थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज इलाके में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों को पकड़कर सबक सिखाया.

कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ और सीएसपी सोनू कुर्मी मौके पर पहुंचे और खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई की. पुलिस की सख्ती का असर मौके पर साफ दिखाई दिया. शराब पी रहे लोगों को उठक-बैठक भी लगवाई गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

अवैध अहातों पर भी पुलिस की नजर

पुलिस ने शास्त्री ब्रिज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अहातों को लेकर भी सख्ती दिखाई. अधिकारियों ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खुले में शराबखोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है. पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अवैध अहातों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने कार्रवाई के दौरान लोगों को कानून का पालन करने की हिदायत दी. पुलिस का संदेश साफ है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.