IND vs SA 2nd Test Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराया, टेस्ट सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम

साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया है. टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था.

IND vs SA 2nd Test Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराया, टेस्ट सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम
GOOGLE

साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से करारी शिकस्त दी है. साउथ अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट 30 रनों से हराया था. 25 साल बाद साउथ अफ्रीका ने भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है. इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों में 2-0 से हराया था. जसप्रीत बुमराह ने पहले मैच के दौरान साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को बौना कहा था.

बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को 549 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम 140 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए.  

साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहली पारी में 489 रन बनाए थे. जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन सिमट गई थी. इस तरह भारत को टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का टारगेट मिला था.