स्टीफन फ्लेमिंग बन सकते हैं इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच! CSK छोड़ने के बाद तेज हुई चर्चाएं

CSK से 17 साल बाद अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग अब इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच बनने की दौड़ में हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में बड़ा दावा।

स्टीफन फ्लेमिंग बन सकते हैं इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच! CSK छोड़ने के बाद तेज हुई चर्चाएं

Stephen Fleming England Test Coach: स्टीफन फ्लेमिंग जब 18 साल बाद टीम छोड़कर जा रहे हैं, चेन्नई सुपर किंग्स ने जब ये ऐलान किया तो हर किसी को हैरानी हुई. क्रिकेट प्रेमियों के बीच ये चर्चा होने लगी की जो शख्स 17 साल से टीम के साथ था वह अचानक टीम से अलग क्यों हो गया. लेकिन अब मामले समझ में आने लग गया है. मीडिया रिपोर्टस की माने तो, स्टीफन फ्लेमिंग भी इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच बनने की रेश में शामिल हैं. 

क्या मैकुलम की जगह लेगें प्लेमिंग?

डेली मेल की रिपोर्ट  के मुताबिक, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अपने टेस्ट कोच के पद के लिए जिन नामों को शॉर्ट लिस्ट किया है उसमें फ्लेमिंग का नाम भी शामिल है. यहां एक बात जानना जरूरी है, कि फ्लेमिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी कोचिंग नहीं दी है. खिलाड़ी के बाद  

आपको बता दें कि फ्लेमिंग ने कभी भी इंटरनेशल क्रिकेट में कोचिंग नहीं दी है. खिलाड़ी के बाद वह जब कोच बने तो बस चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही रहे.

फ्लेमिंग के अलावा एक और IPL के एक और कोच रेस में शामिल हैं. आरसीबी के एंडी फ्लावर को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है. हालांकि डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 58 साल का यह कोच इस पद के लिए श्योर नहीं है. फ्लावर इस उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते. पहले ऐसी खबरें थी कि भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ भी इस लिस्ट में शामिल हैं लेकिन ऐसा नहीं है. राहुल द्रविड़ और इंग्लैं लायंस के कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है. इंग्लैंड अपनी हेड कोच की जगह के लिए नए नाम की तलाश में है. 

एंडी फ्लावर भी हैं दावेदार

रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर का नाम भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि 58 वर्षीय फ्लावर इस बड़ी जिम्मेदारी को लेने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं बताए जा रहे हैं।

इससे पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और इंग्लैंड लायंस के कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी इस पद की दौड़ में हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार दोनों के नाम शॉर्टलिस्ट में शामिल नहीं हैं।

क्यों तलाश रहा है ECB नया कोच?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम हाल के दिनों में लगातार विवादों और खराब प्रदर्शन से जूझ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के प्रदर्शन में गिरावट और ड्रेसिंग रूम से जुड़े विवादों के बाद नए कोच की तलाश तेज हो गई है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास और नाइट क्लब विवाद ने भी टीम के माहौल पर असर डाला। इन घटनाओं के बाद तत्कालीन कोच ब्रेंडन मैकुलम को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और इंग्लैंड को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

क्या फ्लेमिंग संभालेंगे इंग्लैंड की कमान?

फिलहाल ECB की ओर से नए टेस्ट हेड कोच को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन यदि स्टीफन फ्लेमिंग को यह जिम्मेदारी मिलती है, तो यह उनके कोचिंग करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगा। IPL में चेन्नई सुपर किंग्स को कई खिताब दिलाने वाले फ्लेमिंग का अनुभव इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।