ND vs NZ: वर्ल्ड कप फाइनल के लिए अंपायरों का हुआ एलान, तैयारी पूरी

भारत अब तक 2 बार ICC Men's T20 World Cup जीत चुका है। अगर इस बार भारत यह मैच जीतता है तो भारत सबसे ज्यादा ICC Men's T20 World Cup जीतने वाला देश बन जाएगा।

ND vs NZ: वर्ल्ड कप फाइनल के लिए अंपायरों का हुआ एलान, तैयारी पूरी
google

8 मार्च, यानी आज ICC Men's T20 World Cup का फाइनल मैच है जो कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और लाइव चैनल्स पर टेलीकास्ट भी होगा। भारत ने फाइनल में पहुंचने के लिए कुल 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 7 मैच में भारत ने जीत हासिल की है। वहीं न्यूजीलैंड ने 8 मैच में से 5 में जीत हासिल की है।

ICC ने फाइनल के अंपायर

मैच की लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं। ICC ने फाइनल के लिए Match Officials के नाम भी घोषित कर दिए हैं। ICC ने ऑनफील्ड अंपायर के लिए रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ को चुना है। साथ ही खिताबी मुकाबले के लिए थर्ड अंपायर के रूप में अल्लाहुद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर के लिए एड्रियन होल्डस्टॉक को चुना गया है।

क्यों ऐतिहासिक होगा यह मैच?

यह मैच जितना रोमांचक होने वाला है, उतना ही कुछ कारणों से ऐतिहासिक भी। पहला, अगर यह मैच न्यूजीलैंड जीत जाती है तो यह न्यूजीलैंड की पहली ICC Men's T20 World Cup की जीत होगी। वहीं अगर भारत इस मैच को जीतता है तो यह पहली बार होगा जब भारत अपने ही ग्राउंड में न्यूजीलैंड को हराकर विजेता बनेगा। मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है, जहां 1 लाख से भी ज़्यादा दर्शक इस मैच को देखने आएंगे। तो कुल मिलाकर यह मैच यादगार साबित होने वाला है।

इतिहास रचने के करीब भारत

भारत अब तक 2 बार ICC Men's T20 World Cup जीत चुका है। पहली बार 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा था। वहीं पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत हासिल की थी। अगर इस बार भारत यह मैच जीतता है तो भारत सबसे ज्यादा ICC Men's T20 World Cup जीतने वाला देश बन जाएगा।