मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रंग पंचमी पर उज्जैन में निकलने वाली पारंपरिक गेर में शामिल हुए
रंग पंचमी के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में निकलने वाली पारंपरिक गेर में शामिल हुए.
उज्जैन: रंगों के पर्व रंग पंचमी के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में निकलने वाली ऐतिहासिक और पारंपरिक गेर में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने शहरवासियों के साथ रंग-गुलाल खेलकर उत्सव मनाया.

उज्जैन में रंग पंचमी का पर्व हर साल बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन शहर में पारंपरिक गेर निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं. ढोल-नगाड़ों, बैंड और गुलाल की बारिश के बीच पूरा शहर रंगों में सराबोर नजर आता है.
shivendra 
