रीवा में आम रास्ते पर कब्जे का आरोप, मोहल्लेवासियों ने नगर निगम में की शिकायत

रीवा के वार्ड 26 में सार्वजनिक रास्ते पर 5 फुट अतिरिक्त निर्माण का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम आयुक्त से जांच कर अतिक्रमण रुकवाने की मांग की है।

रीवा में आम रास्ते पर कब्जे का आरोप, मोहल्लेवासियों ने नगर निगम में की शिकायत

Rewa नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे को लेकर मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की है। मामला वार्ड क्रमांक 26, श्रीरामनगर लालपा गली नंबर 06 का है, जहां आम रास्ते पर अवैध घेराबंदी और निर्माण करने का आरोप लगाया गया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि संजय पाण्डे और अतुल पाण्डे अपने मकान का निर्माण कर रहे हैं। 

रजिस्ट्री में मकान की चौड़ाई 50 फुट दर्ज है, लेकिन करीब 55 फुट में निर्माण किया जा रहा है। यानी लगभग 5 फुट जमीन ज्यादा घेरकर काम किया जा रहा है। इससे सड़क और नाली के लिए छोड़ी गई जगह कम हो रही है और आम रास्ता प्रभावित हो रहा है।

लोगों ने ये भी आरोप लगाया है कि बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के डेयरी फार्म खोलने की तैयारी की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है। इस मामले में क्षेत्रवासियों ने नगर निगम कमिश्नर डॉ. सौरभ सोनवणे को लिखित शिकायत देकर जांच कराने और अवैध कब्जा तुरंत हटवाने की मांग की है।