सरस्वती अभियान: पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को नई शिक्षा

मध्यप्रदेश में 10 मार्च से ‘सरस्वती अभियान’ शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ना है। इस योजना के तहत उन्हें पढ़ाई के साथ आगे चलकर रोजगार के अवसर भी दिए जाएंगे।

सरस्वती अभियान: पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को नई शिक्षा
google

10 मार्च से मध्यप्रदेश में एक राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ना है। इस अभियान को महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘सरस्वती अभियान’ के नाम से शुरू किया है। इसके तहत बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना को बढ़ावा देना है, साथ ही ऐसी महिलाएं या बच्चियां जिन्होंने किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी, उन्हें शिक्षित करना है।

रोजगार भी देगी सरकार 

इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 10 मार्च को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में करेंगे। सरस्वती अभियान से बालिकाओं को जोड़ने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे, साथ ही योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी देंगे। खास बात ये है कि इस योजना के तहत बालिकाओं को शिक्षित करने के बाद उन्हें रोजगार भी दिया जाएगा।

सर्वे कराएगी सरकार

योजना के संचालन के लिए सबसे पहले सरकार एक सर्वे करवाएगी, जिसमें उन बालिकाओं को चिन्हित किया जाएगा जिन्होंने अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी। इसके बाद उनका राज्य ओपन स्कूल में एडमिशन करवाया जाएगा। पढ़ाई की सामग्री, शैक्षणिक मार्गदर्शन और नियमित काउंसलिंग भी करवाई जाएगी। इन सब के बाद अगर वो एग्जाम में पास हो जाती हैं तो उन्हें उनके कौशल और शिक्षा के अनुसार रोजगार दिया जाएगा।