रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने देखी धुरंधर 2, ऑडियंस नहीं भूल पाएगी फिल्म
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही देखी धुरंधर 2, कहा ऑडियंस फिल्म को कभी भूल नहीं पाएगी।
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच एक ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहले ही यह फिल्म देख ली है। हम बात कर रहे हैं फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम की, जिन्होंने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने धुरंधर 2 देख ली है।

अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म सच में बहुत अच्छी है और यह ऑडियंस को याद रहने वाली है। धुरंधर 2 ऑडियंस के लिए एक ऐसा अनुभव होगा, जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे।

हाल ही में यामी गौतम ने इंटरव्यू में बताया कि मेरे पति ने ‘उरी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई धुरंधर भी उनमें से एक है। धुरंधर को लेकर उनमें एक अलग ही जुनून है, वरना यह मुमकिन नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने धुरंधर 2 फिल्म देख ली है। यह फिल्म असाधारण से भी बढ़कर है। फिल्म को देखकर ऑडियंस को सच में एक नया अनुभव होगा।

जब उनसे फिल्म की रिलीजिंग डेट से रिलेटेड जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर कोई भी जानकारी आदित्य ही देंगे। मेरा बस रिलीजिग डे के दिन थिएटर में अपॉइंटमेंट है, तो आप सभी से भी वहीं मुलाकात होगी।

यामी की बातों को सुनकर फैंस में फिल्म को लेकर जो क्रेज था, अब वह और बढ़ गया है। लोग पहले से ही फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि फिल्म 16 मार्च को रिलीज होने जा रही है।



