जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनाया रंग पंचमी

रंग पंचमी के अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भोपाल आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनाया रंग पंचमी
google

रंग पंचमी के अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भोपाल स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उनके आवास पहुंचे और रंग-गुलाल के साथ रंग पंचमी का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया और एक-दूसरे को रंग पंचमी और होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

होली मिलन समारोह में पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा भी जीतू पटवारी को बधाई देने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने पटवारी सहित सभी कार्यकर्ताओं को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए रंगों के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।