चेहरे के दाग-धब्बे हटाने हैं? तो करें इस तेल से मसाज, 1 हफ्ते में दिखेगा असर

कैस्टर ऑयल एक सस्ता और घरेलू नुस्खा, जो दाग-धब्बों और पिंपल्स के निशानों को कम करने में करेगा मदद। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स से भी मिलेगी राहत।

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने हैं? तो करें इस तेल से मसाज, 1 हफ्ते में दिखेगा असर
GOOGLE

ग्लोइंग स्किन किसे नहीं चाहिए होती। लेकिन पिंपल्स, मुहासे हमारी स्किन को खराब तो करते ही हैं, लेकिन इससे चेहरे पर काले दाग-धब्बे भी रह जाते हैं, जिन्हें हटाने के लिए लोग अलग-अलग सीरम का इस्तेमाल करते हैं। बिना प्रिस्क्रिप्शन के अलग-अलग सीरम इस्तेमाल करने से हमारी स्किन और खराब हो जाती है। ऐसे में करें तो करें क्या?

आज हम आपको एक ऐसा सस्ता और घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिससे आपके दाग-धब्बे 1 हफ्ते के अंदर ही हट जाएंगे। कैस्टर ऑयल, जिसे लोग खाना बनाने में भी इस्तेमाल करते हैं, इसके इस्तेमाल से न सिर्फ आपकी स्किन ग्लोइंग होगी बल्कि आपके चेहरे के सारे दाग-धब्बे भी हट जाएंगे। कैस्टर ऑयल में रिसिनोलिक एसिड, विटामिन-E और ओमेगा फैटी एसिड होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

डार्क सर्कल्स से भी मिलेगा छुटकारा 

इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपकी स्किन को एक्ने और पिंपल-फ्री बनाते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे पर हुए पिंपल्स के दाग भी गायब हो जाएंगे। कैस्टर ऑयल आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो देगा, दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा और यह आपकी स्किन को डीप मॉइस्चराइजिंग देता है, जिससे ड्राई स्किन वालों के लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इतना ही नहीं, यह आपकी आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा दिलाता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

कैस्टर ऑयल लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से धो लें, फिर चेहरे पर मसाज करें। अगर डार्क सर्कल्स हैं तो आंखों के नीचे उंगलियों से हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने के बाद सो जाएं। कैस्टर ऑयल को रात भर चेहरे पर लगाकर सोएं, इससे रात भर आपकी स्किन पर कैस्टर ऑयल काम करता रहेगा और दिन में आपको ग्लोइंग और हाइड्रेटिंग स्किन मिलेगी।