मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नाराजगी के बाद निगम आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
विधानसभा में सफाई संरक्षकों के मामले में गलत जानकारी देने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हुए नाराज।
कैलाश विजयवर्गीय की नाराजगी के बाद नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई।
विधानसभा में सफाई संरक्षकों से जुड़े मामले में गलत जानकारी दिए जाने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कड़ी नाराजगी जताई।
इसके बाद निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए नगर निगम स्थापना विभाग के अधीक्षक (पूर्व निज सहायक आयुक्त) हरीश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया।
साथ ही स्थापना विभाग में कार्यरत लिपिक अतुल बाजपेई की सेवा समाप्त कर दी गई।
बताया जा रहा है कि विधानसभा में प्रस्तुत की गई जानकारी में त्रुटि पाए जाने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो।
Varsha Shrivastava 
