रीवा में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 3 हाईवा वाहन जब्त

Rewa में कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 हाईवा वाहन जब्त किए। बिना वैध दस्तावेज के कर रहे थे खनिज परिवहन।

रीवा में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 3 हाईवा वाहन जब्त
google

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रीवा के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान रीवा के बांकुइया बाईपास और मंगवा क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करते हुए 3 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया, जिन्हें थाना रायपुर कर्चुलियान की सुरक्षा में खड़ा कराया गया। वहीं एक अन्य वाहन को रतहरा में खड़ा कराया गया।

तीनों वाहनों के खिलाफ अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जांच के दौरान उप संचालक खनिज दीपमाला तिवारी, खनिज निरीक्षक आरती सिंह, सर्वर खान, रजनीश ओझा, संदीप तथा खनिज सिपाही उपस्थित रहे।