आजादी से पहले बना था बॉलीवुड का पहला होली सॉन्ग
बॉलीवुड का पहला होली सॉन्ग 1940 में रिलीज़ हुई फिल्म 'औरत (Aurat)' में आया, जिसे अनिल बिस्वास ने गाया और कंपोज किया था। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में होली के गीतों के साथ भारतीय संस्कृति और त्योहारों को प्रदर्शित करना शुरू किया।
रंग बरसे, बलम बिचकारी, होली खेले रघुवीरा जैसे टॉप के होली के सॉन्ग्स तो इंडियंस के हर होली का हिस्सा बन गए हैं। अमिताभ बच्चन का सांग रंग बरसे हो या फिर अक्षय और प्रियंका का "डू मी अ फेवर" सांग हो, हर होली में इन गानों को बजाया ही जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की पहली होली पर सॉन्ग कौन सा था और कब रिलीज़ किया गया था।

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन बॉलीवुड का पहला होली सॉन्ग आज़ादी से पहले शूट हुआ था। वो भी फुल ब्लैक-एंड-व्हाइट विंटेज लुक के साथ। और तो और, एक ही फिल्म ने बॉलीवुड को एक साथ 2 होली सॉन्ग्स दिए थे। हम बात कर रहे हैं 1940 में रिलीज़ हुई फिल्म 'औरत (Aurat)' की, जिसे मशहूर महबूब खान के डायरेक्शन में बनाया गया था।

इस फिल्म में 2 होली के सॉन्ग्स थे 'आज होली खेलेंगे साजन के संग' और 'जमुना तट पर होली खेलेंगे श्याम'। इन दोनों ही गानों को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और प्लेबैक सिंगर अनिल बिस्वास ने गाया था और कंपोज भी किया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब हिंदी सिनेमा में होली का सॉन्ग गाया गया। इन गानों ने न सिर्फ लोगों के लिए एक होली प्लेलिस्ट बनाई, बल्कि हिंदी सिनेमा में इंडियन कल्चर और फेस्टिवल्स को रिप्रेजेंट किया।

इस फिल्म में सरदार अख्तर, सुरेंद्र, याकूब, कन्हैयालाल और अरुण कुमार आहूजा जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म को आज़ादी से पहले रिलीज़ किया गया था। और आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडियन सिनेमा का माइलस्टोन "मदर इंडिया (Mother India)" मूवी, 'औरत' (Aurat) मूवी का ही रीमेक है।


